जरुरी जानकारी | ईएसआईसी योजनाओं से जुलाई में 7.41 लाख नए सदस्य जुड़े

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुलाई में कुल 7.41 लाख नए सदस्य जुड़े। शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। इससे पिछले महीने इन योजनाओं से 8.13 लाख नए सदस्य जुड़े थे।

नयी दिल्ली, 25 सितंबर कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुलाई में कुल 7.41 लाख नए सदस्य जुड़े। शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। इससे पिछले महीने इन योजनाओं से 8.13 लाख नए सदस्य जुड़े थे।

ये आंकड़े राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा शुक्रवार को जारी रिपोर्ट का हिस्सा हैं।

यह भी पढ़े | Aadhaar-PAN Details Mismatch: क्या आपके आधार और पैन में नाम और जन्म तारीख अलग-अलग है? ऐसे करवाएं सही.

आंकड़ों के अनुसार इस साल मई में ईएसआईसी से जुड़ने वाले कुल नए सदस्यों की संख्या 4.81 लाख रही। अप्रैल, 2020 में यह संख्या 2.6 लाख रही थी।

सरकार ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए 25 मार्च को राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगाया था। अनलॉक की प्रक्रिया जून से शुरू हुई है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सातवें वेतन आयोग से जुड़ी इन बातों को शायद ही जानते होंगे आप.

मई में जारी पेरोल आंकड़ों के अनुसार ईएसआईसी संचालित योजनाओं से मार्च, 2020 में 8.21 लाख नए सदस्य जुड़े थे। वहीं फरवरी में इन योजनाओं से 11.83 लाख अंशधारक जुड़े थे।

एनएसओ की रिपोर्ट के अनुसार 2019-20 में ईएसआईसी से कुल 1.51 करोड़ नए अंशधारक जुड़े थे। इससे पिछले वित्त वर्ष में यह आंकड़ा 1.49 करोड़ का रहा था।

सितंबर, 2017 से मार्च, 2018 के दौरान 83.35 लाख नए अंशधारक ईएसआईसी योजनाओं से जुड़े थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि सितंबर, 2017 से जुलाई, 2020 के दौरान ईएसआईसी से जुड़ने वाले नए सदस्यों की संख्या 4.07 करोड़ रही।

एनएसओ की रिपोर्ट ईएसआईसी, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) तथा पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के नए अंशधारकों के पेरोल आंकड़ों पर आधारित होती है। यह अप्रैल, 2018 से इन निकायों के आंकड़े जारी कर रहा है।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज