एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 691 नए मामले, 12 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 691 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 1,70,690 तक पहुंच गयी।

देश की खबरें | मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 691 नए मामले, 12 लोगों की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, 30 अक्टूबर मध्य प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 691 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 1,70,690 तक पहुंच गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटे में इस बीमारी से 12 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 2,941 हो गयी है।

यह भी पढ़े | ईवीएम से सिंबल के हटने पर होंगे 10 बड़े लाभ, बीजेपी नेता ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका.

राज्य के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से भोपाल, इंदौर, ग्वालियर एवं राजगढ में दो-दो तथा जबलपुर, होशंगाबाद, बैतूल एवं दमोह में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 681 मौत इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 476, उज्जैन में 97, सागर में 124, जबलपुर में 203 एवं ग्वालियर में 161 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’

यह भी पढ़े | Punjab: पुलिस ने दुष्कर्म और हत्या मामले मे 9 दिनों में पेश किया चालान.

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के 180 नये मामले भोपाल जिले में आये हैं, जबकि इंदौर में 108 एवं ग्वालियर में 65 नये मामले आये।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 1,70,690 संक्रमितों में से अब तक 1,58,455 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 9,294 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को 1,074 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

रावत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 30, 2020 09:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).