देश की खबरें | कर्नाटक में कोविड-19 के 673 नए मामले आए, 13 मौतें हुईं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में सोमवार को कोविड-19 के 673 नए मामले सामने आए और 13 लोगों की मौत हो गई, जिससे कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29,62,408 हो गई और मरने वालों की संख्या 37,517 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
बेंगलुरु, 13 सितंबर कर्नाटक में सोमवार को कोविड-19 के 673 नए मामले सामने आए और 13 लोगों की मौत हो गई, जिससे कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29,62,408 हो गई और मरने वालों की संख्या 37,517 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
दिन में 1,074 और मरीज ठीक हुए, जिससे राज्य में ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 29,08,622 हो गई।
नए मामलों में, 214 मामले बेंगलुरु शहरी क्षेत्र से आए हैं, जबकि शहर में 371 मरीज ठीक हुए और तीन मौतें हुईं।
उपचाराधीन मरीजों की कुल संख्या 16,241 है।
दैनिक संक्रमण दर 0.56 प्रतिशत रही, जबकि मृत्यु दर 1.93 प्रतिशत है।
राज्य में कुल 4,54,13,942 नमूनों की जांच की गई। सोमवार को 1,19,014 जांच हुईं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2021 09:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

