एजेंसी न्यूज

सिंगापुर में 673 विदेशी श्रमिक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए

नए मामलों मे केवल दो मरीज सिंगापुर के नागरिक या स्थायी निवासी हैं, जबकि शेष 673 मरीज वर्क परमिट वाले विदेशी नागरिक हैं।

सिंगापुर में 673 विदेशी श्रमिक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए

सिंगापुर, 13 मई सिंगापुर में कोरोना वायरस संक्रमण के 675 नए मामले सामने आने के बाद यहां कोविड-19 के कुल मामले बढ़ कर 25,346 हो गये।

नए मामलों मे केवल दो मरीज सिंगापुर के नागरिक या स्थायी निवासी हैं, जबकि शेष 673 मरीज वर्क परमिट वाले विदेशी नागरिक हैं।

सिंगापुर स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 25,346 पहुंच गई है।

संक्रमित लोगों में ज्यादातर ‘डॉरमेट्री’ में रहने वाले विदेशी नागरिक हैं।

‘डॉरमेट्री’ एक ऐसे बड़े कमरे को कहते हैं, जिनमें ज्यादा संख्या में बिस्तर लगे होते हैं और उसमें रहने वाले लोगों के लिये एक साझा शौचालय होता है।

राष्ट्रीय विकास मंत्री लॉरेंस वोंग ने कहा कि डॉरमेट्री में रहने वाले सभी 323,000 विदेशी श्रमिकों की कोविड-19 की जांच की जाएगी ताकि वे काम फिर से शुरू करने और अपने डॉरमेट्री में वापस आने से पहले वायरस से मुक्त हो सकें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2020 04:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).