देश की खबरें | गुजरात में कोविड-19 के 6,690 नए मामले सामने आए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 6,690 नए मामले सामने आए जो कि प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों की सर्वाधिक संख्या है।
अहमदाबाद, 13 अप्रैल गुजरात में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 6,690 नए मामले सामने आए जो कि प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों की सर्वाधिक संख्या है।
इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,60,206 हो गए।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि कोविड-19 से 67 और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 4,922 पर पहुंच गई।
राजधानी अहमदाबाद में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 2,251 नए मामले सामने आए।
विज्ञप्ति के अनुसार, राज्य में अब तक 3,20,729 लोग ठीक हो चुके हैं और अभी 34,555 मरीज उपचाराधीन हैं। गुजरात में अब तक 84.04 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक और 11.61 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2021 10:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

