एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | इंग्लैंड के पहली पारी में 669 रन, लंच तक भारत का स्कोर एक रन पर दो विकेट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के शनिवार को यहां चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन पहली पारी में 669 रन बनाकर 311 रन की विशाल बढ़त लेने के बाद भारत ने लंच तक दूसरी पारी में एक रन पर दो विकेट गंवा दिए।

खेल की खबरें | इंग्लैंड के पहली पारी में 669 रन, लंच तक भारत का स्कोर एक रन पर दो विकेट

मैनचेस्टर, 26 जुलाई इंग्लैंड के शनिवार को यहां चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन पहली पारी में 669 रन बनाकर 311 रन की विशाल बढ़त लेने के बाद भारत ने लंच तक दूसरी पारी में एक रन पर दो विकेट गंवा दिए।

तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स ने पहले ही ओवर में लगातार गेंदों पर यशस्वी जायसवाल और बी साई सुदर्शन को आउट कर दिया जिससे मेहमान टीम अब 310 रन से पीछे है।

इससे पहले कप्तान बेन स्टोक्स के शतक की बदौलत इंग्लैंड ने पहली पारी में 669 रन का विशाल स्कोर बनाया।

स्टोक्स (141 रन, 198 गेंद) ने दो साल के सूखे को खत्म करते हुए अपना 14वां टेस्ट शतक जड़ा।

जसप्रीत बुमराह ने अपने 48वें टेस्ट में पहली बार एक पारी में 100 या उससे ज्यादा रन दिए।

भारत के लिए रविंद्र जडेजा ने चार विकेट लिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2025 05:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).