एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 669 नए मामले, 10 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 669 नए मामले सामने आए जिसके बाद प्रदेश में अब तक संक्रमित हुये लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,71,359 हो गयी। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

देश की खबरें | मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 669 नए मामले, 10 लोगों की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, 31 अक्टूबर मध्य प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 669 नए मामले सामने आए जिसके बाद प्रदेश में अब तक संक्रमित हुये लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,71,359 हो गयी। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 10 और लोगों की मौत हुई है जिससे मरने वालों का आंकड़ा 2,951 हो गया है।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश: आचार संहित के उल्लंघन को लेकर EC ने मंत्री इमरती देवी पर एक दिन के लिए प्रचार पर लगाया रोक: 31 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से भोपाल में चार, रतलाम में दो, तथा इंदौर, होशंगाबाद, रीवा, एवं दमोह में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 682 मौत इंदौर में हुई है जबकि भोपाल में 480, उज्जैन में 97, सागर में 124, जबलपुर में 203 एवं ग्वालियर में 161 लोगों की मौत हुई है। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’

यह भी पढ़े | Gujjar Reservation Protest: आरक्षण की मांग को लेकर राजस्थान सरकार और गुर्जर नेताओं के बीच बनी सहमति, कहा- अब प्रदर्शन की जरूरत नहीं.

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में शनिवार को कोविड-19 के 134 नये मामले भोपाल जिले में आये हैं, जबकि इंदौर में 89, जबलपुर में 46, रीवा में 33 एवं ग्वालियर में 38 नये मामले आये।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 1,71,359 संक्रमितों में से अब तक 1,59,479 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 8,929 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि शनिवार को 1,024 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2020 11:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).