एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | एम एंड बी इंजीनियरिंग के आईपीओ को पहले दिन 66 प्रतिशत अभिदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एम एंड बी इंजीनियरिंग लिमिटेड के 650 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बुधवार को शेयर बिक्री के पहले दिन 66 प्रतिशत अभिदान प्राप्त हुआ।

जरुरी जानकारी | एम एंड बी इंजीनियरिंग के आईपीओ को पहले दिन 66 प्रतिशत अभिदान

नयी दिल्ली, 30 जुलाई एम एंड बी इंजीनियरिंग लिमिटेड के 650 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बुधवार को शेयर बिक्री के पहले दिन 66 प्रतिशत अभिदान प्राप्त हुआ।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, तीन दिन के आईपीओ में बिक्री के लिए पेश 97,98,309 शेयरों के मुकाबले 64,63,534 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।

खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) की श्रेणी को 2.58 गुना अभिदान प्राप्त हुआ, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के कोटा को 66 प्रतिशत अभिदान मिला।

एम एंड बी इंजीनियरिंग लिमिटेड ने मंगलवार को एंकर (बड़े) निवेशकों से लगभग 292 करोड़ रुपये जुटाए।

कंपनी ने आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 366-385 रुपये प्रति शेयर तय किया है। यह निर्गम एक अगस्त को बंद होगा।

मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर, गुजरात स्थित इस कंपनी का बाजार पूंजीकरण 2,200 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।

यह आईपीओ 275 करोड़ रुपये के नए शेयरों और प्रवर्तकों द्वारा 375 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है।

नए शेयर जारी करने से प्राप्त राशि का उपयोग कंपनी की विनिर्माण सुविधाओं के लिए उपकरण और मशीनरी खरीदने, कर्ज भुगतान, कार्यशील पूंजी जरूरतों और सामान्य कंपनी कामकाज के लिए किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2025 07:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).