Maharashtra: जालना में 65 साल के शख्स ने नाबालिग से किया दुष्कर्म
महाराष्ट्र में जालना जिले के एक गांव में एक बुजुर्ग ने 12 वर्षीय लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म किया. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. बदनापुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार की है जिसके बाद 65 वर्षीय आरोपी को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया.
जालना, 15 सितंबर : महाराष्ट्र (Maharashtra) में जालना जिले के एक गांव में एक बुजुर्ग ने 12 वर्षीय लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म किया. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. बदनापुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार की है जिसके बाद 65 वर्षीय आरोपी को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी के पांच बच्चे और नाती-पोते हैं.
उन्होंने बताया कि पीड़िता अपने मामा के घर रहती है और आरोपी भी पड़ोस में ही रहता है. मंगलवार को जब लड़की मुर्गियां चरा रही थी तो आरोपी शख्स ने उसे पकड़ लिया और जबरन उसे अपने घर ले गया. वहां उसने लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया. इसके बाद आरोपी गांव से फरार हो गया. यह भी पढ़ें : UP अब निर्यात में भी बन रहा शक्तिशाली, 21 और 22 सितंबर को वाणिज्य उत्सव में देखने मिलेगी झलक
उन्होंने बताया कि बाद में लड़की ने घटना के बारे में अपने मामा को बताया और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी. पुलिस की एक टीम गांव में गयी और पीड़िता को चिकित्सा जांच के लिए भेजा गया है. आरोपी को देर रात को पकड़ लिया गया और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2021 02:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

