देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 65 नये मामले सामने आए, एक जनवरी से अब तक कुल मामले 814 हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 के 65 नये मामले सामने आए, जिससे राज्य में इस साल एक जनवरी से अब तक कुल मामलों की संख्या बढ़कर 814 हो गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई, एक जून महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 के 65 नये मामले सामने आए, जिससे राज्य में इस साल एक जनवरी से अब तक कुल मामलों की संख्या बढ़कर 814 हो गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बयान में बताया गया कि इन 65 मामलों में से 31 पुणे से, 22 मुंबई से, नौ ठाणे से, दो कोल्हापुर से और एक नागपुर से है।

राज्य में उपचाराधीन मामलों की संख्या वर्तमान में 506 हैं, जबकि 300 लोग ठीक हो चुके हैं।

वर्ष की शुरुआत से अब तक आठ लोगों की इस बीमारी से मृत्यु हो चुकी है, जिनमें से सात को अन्य बीमारियां भी थीं।

मुंबई में एक जनवरी से अब तक कुल 463 मामले सामने आए हैं, जिनमें से जनवरी और फरवरी में एक-एक, अप्रैल में चार और मई में 457 मामले सामने आए हैं। मार्च में महानगर में कोई मामला सामने नहीं आया।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि महाराष्ट्र में 2025 में 11,501 मामलों की जांच की गई, जिनमें से 814 संक्रमित पाए गए। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि सभी मामले हल्के प्रकृति के हैं और मरीजों को नियमित उपचार दिया जा रहा है।

अमित नरेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Amravati S*x Scandal: मुख्य आरोपी अयान शेख का शहर में निकाला गया जुलूस, पुलिस ने शुरू की डिजिटल साक्ष्यों की तलाश (Watch Video)