एजेंसी न्यूज

रुपये की विनिमयदर में अमेरिकी डालर के समक्ष 64 पैसे की गिरावट

कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में भारी बिकवाली तथा अमेरिकी डॉलर की मजबूती रुपये की गिरावट के प्रमुख कारण रहे।

रुपये की विनिमयदर में अमेरिकी डालर के समक्ष 64 पैसे की गिरावट

मुंबई, चार मई विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने तथा घरेलू शेयर बाजारों में भारी बिकवाली के कारण सोमवार को रुपया प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार 64 पैसे गिरकर 75.73 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में भारी बिकवाली तथा अमेरिकी डॉलर की मजबूती रुपये की गिरावट के प्रमुख कारण रहे।

इसके अलावा, देश में कोरोनो वायरस से संक्रमण के बढ़ते मामलों का भी रुपये पर प्रतिकूल असर हुआ।

रुपया गिरावट के साथ 75.70 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान इसमें और गिरावट आयी। यह अंतत: प्रारंभिक आंकड़ों के आधार पर 64 पैसे गिरकर 75.73 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बृहस्पतिवार को रुपया 75.09 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

विदेशी मुद्रा बाजार शुक्रवार को महाराष्ट्र दिवस के कारण बंद था।

घरेलू बाजार में सेंसेक्स 1,891.69 अंक की गिरावट के साथ 31,825.93 अंक पर और निफ्टी 540.75 अंक की गिरावट के साथ 9,319.15 अंक पर कारोबार कर रहा था।

छह मुद्राओं के बास्केट में डॉलर का सूचकांक 0.27 प्रतिशत बढ़कर 99.35 पर पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2020 03:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).