देश की खबरें | मिजोरम में कोविड-19 के 63 नये मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 63 नये मामले सामने आए, जो इससे एक दिन पहले सामने आए मामलों की तुलना में 23 अधिक हैं। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,27,556 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
आइजोल, तीन मई मिजोरम में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 63 नये मामले सामने आए, जो इससे एक दिन पहले सामने आए मामलों की तुलना में 23 अधिक हैं। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,27,556 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 के कारण होने वाली मौत का आंकड़ा 697 पर स्थिर है क्योंकि बीते 24 घंटे में संक्रमण के कारण किसी मरीज की मौत नहीं हुई।
उन्होंने बताया कि कोविड-19 की दैनिक संक्रमण दर पिछले दिन के 8.10 प्रतिशत से बढ़कर 10.96 प्रतिशत तक हो गई, क्योंकि 575 नमूनों की जांच के दौरान नए 63 नये मामलों का पता चला है।
मिजोरम में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 475 हो गयी है। राज्य में अब तक 2,26,384 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। सोमवार को 255 मरीज ठीक हुए।
राज्य में कोविड-19 से ठीक होने की दर अब 99.48 प्रतिशत और मृत्यु दर 0.30 प्रतिशत है।
राज्य टीकाकरण अधिकारी लालमुआनावमा जोंगते के अनुसार, सोमवार तक 8.48 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया जा चुका है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2022 10:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

