एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गौतमबुद्ध नगर में कोविड-19 के 63 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर में मंगलवार को कोविड-19 के 63 नए मामेल सामने आए हैं। जिले में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण से 19 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश की खबरें | गौतमबुद्ध नगर में कोविड-19 के 63 नए मामले

नोएडा, 23 जून उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर में मंगलवार को कोविड-19 के 63 नए मामेल सामने आए हैं। जिले में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण से 19 लोगों की मौत हो चुकी है।

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि आज जिले में कोविड-19 के 63 नए मामले आने के साथ ही जनपद में अभी तक कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,565 हो गई है।

यह भी पढ़े | आयुष मंत्रालय ने कोविड-19 की ‘दवा’ पर पतंजलि से मांगा ब्योरा, जांच पूरी होने तक प्रचार पर रोक.

उन्होंने बताया कि जनपद में कोविड-19 की वजह से 19 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि अब तक 949 लोग उपचार के दौरान ठीक हो कर घर जा चुके हैं। जबकि 607 मरीज यहां के विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन है।

उन्होंने बताया कि जनपद गौतम बुद्ध नगर में निषिध क्षेत्रों की संख्या अब 225 से बढ़कर 282 हो गई है।

यह भी पढ़े | रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मॉस्को में नहीं करेंगे चीनी समकक्ष वेई फेंगे के साथ बैठक, गलवान घाटी संघर्ष पर नहीं होगी कोई बातचीत.

लॉकडाउन के दौरान धारा 144 का अनुपालन कराने के लिए पुलिस 200 चेकिंग बिंदुओं पर बैरियर लगाकर 24 घंटे चेकिंग कर रही है।

पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि आज पुलिस ने 2966 वाहनों को चेक किया। 1,589 वाहनों का चालान किया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने छह वाहनों को सीज किया है, तथा 88,100 रुपये बतौर जुर्माना वसूले हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2020 12:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).