देश की खबरें | मप्र के सांवेर क्षेत्र में दोपहर तीन बजे तक 63.74 प्रतिशत वोट पड़े

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर जिले के सांवेर विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को उपचुनाव के दौरान महामारी के डर पर मतदाताओं का उत्साह भारी पड़ा और दोपहर तीन बजे तक 63.74 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

इंदौर, तीन नवंबर मध्यप्रदेश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर जिले के सांवेर विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को उपचुनाव के दौरान महामारी के डर पर मतदाताओं का उत्साह भारी पड़ा और दोपहर तीन बजे तक 63.74 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

जिला निर्वाचन कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि इस क्षेत्र के 380 केंद्रों में सुबह सात बजे से शुरू हुआ और दोपहर तीन बजे तक 63.74 प्रतिशत वोट पड़े। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा।

यह भी पढ़े | असम: गुवाहाटी छात्र संघ के सदस्यों ने राज्य सरकार के खिलाफ सब्जी की कीमतों में बढ़ोतरी का विरोध किया: 3 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 के प्रकोप को देखते हुए मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं के शरीर का तापमान जांचा जा रहा है और उन्हें मास्क व दस्ताने बांटे जा रहे हैं। महामारी से बचाव के लिए इन केंद्रों में कुछ यूं इंतजाम किए गए हैं कि मतदाताओं की कतारों में शारीरिक दूरी बनी रहे।

इस बीच, खुड़ैल गांव के पास स्थित निजी क्षेत्र के इंडेक्स मेडिकल कॉलेज में बनाए गए मतदान केंद्र में भाजपा और कांग्रेस के नेता चुनाव अधिकारियों से बार-बार तीखी बहस करते दिखाई दिए।

यह भी पढ़े | Gujarat Bypolls 2020: कर्जन विधानसभा से BJP प्रत्याशी अक्षय पटेल पर पैसे देकर वोट खरीदने का आरोप, EC ने शुरू की जांच.

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि वैध पहचान पत्र दिखाने के बावजूद कुछ मतदाताओं को इस केंद्र में वोट डालने से रोकने की कोशिश की गई। उधर, कांग्रेस नेताओं ने निजी मेडिकल कॉलेज में मतदान केंद्र बनाए जाने को लेकर आपत्ति जताते हुए वहां कुछ लोगों द्वारा फर्जी पहचान के आधार पर वोट डाले जाने का आरोप लगाया।

अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सांवेर सीट पर कुल 13 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं जिनके भाग्य का फैसला 2.70 लाख मतदाता कर रहे हैं। इनमें शामिल भाजपा उम्मीदवार तुलसीराम सिलावट और कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमचंद बौरासी गुड्डू के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\