देश की खबरें | ओडिशा में कोविड-19 के 62 नए मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 62 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,36,767 हो गए हैं।
भुवनेश्वर, 23 फरवरी ओडिशा में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 62 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,36,767 हो गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि नए 62 मरीजों में से 37 नए मरीज पृथक-वास केन्द्रों में मिले। अन्य 12 मरीज पहले से संक्रमित लोगों के सम्पर्क में आए व्यक्तियों की पहचान के क्रम में सामने आए।
उन्होंने बताया कि संबलपुर जिले में सबसे अधिक 12 और खुर्दा तथा कटक में सात-सात नए मामले सामने आए।
अधिकारी ने बताया कि कंधमाल और नबरंगपुर कोविड-19 मुक्त जिले हैं, यहां वायरस का एक भी सक्रिय मामला नहीं है।
उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह शुक्रवार से राज्य में वायरस से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया है और मृतक संख्या 1,914 बनी हुई है।
राज्य में अभी 634 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है और 3,34,166 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
अधिकारी ने बताया कि यहां अभी तक 82 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की जा चुकी है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के मंत्री एनके दास ने एक सवाल के जवाब में बताया कि राज्य में वैश्विक महामारी का पहला मामला सामने आने के बाद से राज्य सरकार ने कोविड-19 के मरीजों के इलाज पर करीब 389.59 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2021 05:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

