देश की खबरें | पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के 6,153 नए मामले, आठ मरीजों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में पिछले एक हफ्ते से कोविड-19 के मामलों में वृद्धि जारी है और रविवार को संक्रमण के 6,153 नए मामले आए जिनमें से 3,194 मामले कोलकाता में आए। स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी है।
कोलकाता, दो जनवरी पश्चिम बंगाल में पिछले एक हफ्ते से कोविड-19 के मामलों में वृद्धि जारी है और रविवार को संक्रमण के 6,153 नए मामले आए जिनमें से 3,194 मामले कोलकाता में आए। स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी है।
राज्य में शनिवार को कोविड-19 के 4,512 मामले आए थे जिनमें से 2,398 मामले कोलकाता में आए थे।
बुलेटिन में कहा गया है कि रविवार को आठ मरीजों की कोरोना वायरस से मौत हो गयी जबकि एक दिन पहले नौ मरीजों ने जान गंवाई। महामारी से अब तक 19,781 लोगों की मौत हो चुकी है।
बुलेटिन के अनुसार, राज्य में रविवार को जान गंवाने वाले आठ मरीजों में से दो व्यक्ति की कोलकाता में, तीन की उत्तर 24 परगना, दो की हुगली और एक मरीज की मौत हावड़ा में हुई। संक्रमण दर बढ़कर 15.93 प्रतिशत हो गयी है जबकि दैनिक जांच की संख्या रविवार को बढ़कर 38,633 हो गयी।
रविवार को संक्रमण के मामलों की संख्या में उत्तर 24 परगना दूसरे नंबर पर रहा और वहां 994 मरीज मिले जबकि एक दिन पहले मरीजों की संख्या 688 थी। कोलकाता और उत्तर 24 परगना के अलावा हावड़ा में 595, दक्षिण 24 परगना में 280, पश्चिम बर्द्धमान में 257, हुगली में 218, बीरभूम में 140 और नदिया में 102 मामले आए।
बुलेटिन में कहा गया है कि रविवार को 2,407 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी गयी और स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर 97.77 प्रतिशत है। अभी तक 16,12,331 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राज्य में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 16,49,150 है। पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के लिए कुल 2,14,68,047 नमूनों की जांच की जा चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 02, 2022 08:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

