देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश में प्रताड़ित किए गए झारखंड के 61 मजदूर घर लौटे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड सरकार ने सोमवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश में स्थानीय लोगों द्वारा कथित रूप से प्रताड़ित किए गए राज्य के कामगारों में से 61 को सरकार घर वापस ले आयी है और अन्य भी लौट रहे हैं।

रांची, 18 अक्टूबर झारखंड सरकार ने सोमवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश में स्थानीय लोगों द्वारा कथित रूप से प्रताड़ित किए गए राज्य के कामगारों में से 61 को सरकार घर वापस ले आयी है और अन्य भी लौट रहे हैं।

सरकार द्वारा जारी बयान के अनुसार, झारखंड के खूंटी और आसपास के जिले के 150 कामगारों का एक समूह हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में पनबिजली परियोजना पर काम करने गया था, उनमें से कुछ लोगों ने शिकायत की थी कि स्थानीय लोगों ने उनपर हमला किया और कुछ लोगों को घायल कर दिया।

बयान के अनुसार, ‘‘हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले से कामगारों की वापसी की प्रक्रिया जारी है। अभी तक 61 कामगार घर लौट चुके हैं। ये लोग खूंटी, तोरपा, बडगांव इलाकों के रहने वाले हैं... पिटाई वाली घटना के बाद इन सभी ने राज्य सरकार से अपनी घर वापसी की व्यवस्था करने का अनुरोध किया था।’’

बयान के अनुसार, ‘‘मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घटना के संबंध में जानकारी मिलते ही अधिकारियों से उनकी (कामगारों) वापसी सुनिश्चित करने को कहा।’’

उसमें कहा गया है कि राज्य सरकार के श्रम विभाग के हस्तक्षेप के बाद घर लौट रहे कामगारों की बकाया वेतन राशि उनके खातों में जमा करा दी गई है।

राज्य सरकार ने पिछले सप्ताह कहा था कि झारखंड के कामगारों की पिटाई के सिलसिले में हिमाचल प्रदेश में मामला दर्ज कर लिया गया है।

राज्य के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश और झारखंड के कामगारों के बीच कुछ समस्या होने के बाद राज्य के मजदूर लौटना चाह रहे थे।

मुख्यमंत्री के निर्देश के आधार पर उन कामगारों के लिए ट्रेन टिकटों की व्यवस्था की गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Amroha News: यूपी के अमरोहा में शादी में बवाल, बिरयानी के लेग पीस को लेकर भिड़े बाराती, चलीं कुर्सियां और लात-घूंसे; देखें VIDEO

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Stats And Preview: कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

Lahore Qalandars vs Karachi Kings 6th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

MI vs KKR T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें