देश की खबरें | दिल्ली हवाई मालढुलाई परिसर में तस्करी कर लाया गया 61.5 किलोग्राम सोना जब्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली हवाई मालढुलाई परिसर में राजस्व खुफिया अधिकारियों ने एक खेप को पकड़ा एवं तस्करी कर लाया गया 32.5 करोड़ रूपये मूल्य का 61.5 किलोग्राम सोना बरामद किया। वित्त मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 12 मई दिल्ली हवाई मालढुलाई परिसर में राजस्व खुफिया अधिकारियों ने एक खेप को पकड़ा एवं तस्करी कर लाया गया 32.5 करोड़ रूपये मूल्य का 61.5 किलोग्राम सोना बरामद किया। वित्त मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

‘गोल्डन टैप’ नाम के एक गुप्त अभियान के तहत राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने 11 मई को इस संदेह के आधार पर इस खेप को पकड़ा कि उसमें शायद तस्करी कर सोना लाया गया हो।

यह खेप चीन के गुआंगझोउ से जापान एयरलाइंस की उड़ान से यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची थी और बताया गया था कि इसमें ट्राइंगल वाल्व हैं।

इस खेप की बृहस्पतिवार सुबह तक सघन जांच की गयी जिसके बाद पाया गया कि आयातित ट्राइंगल वाल्व में 24 कैरेट सोना छिपाकर रखा गया था।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘ सघन जांच के बाद डीआरआई अधिकारी इस खेप से 61.5 किलोग्राम सोना बरामद कर पाये जिसका बाजार में मूल्य 32.5 करोड़ रूपये है । बरामद किये गये सोने को जब्त कर लिया गया, वह 99 फीसद शुद्ध पाया गया है। ’’

इससे पहले मई में ही लखनऊ और मुम्बई में 5.88 करोड़ रूपये का 11 किलो सोना,जुलाई, 2021 में आठ करोड़ रूपये मूल्य का 16.79 किलोग्राम सोना, नवंबर, 2021 में 39.31 करोड़ रूपये मूल्य का 80.13 किलोग्राम सोना जब्त किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\