देश की खबरें | राजस्थान में पंचायत चुनाव में 61.41 प्रतिशत मतदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के 6 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के पहले चरण के चुनाव में बृहस्पतिवार को मतदान हुआ जिसमें 61.41 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

जयपुर, 26 अगस्त राजस्थान के 6 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के पहले चरण के चुनाव में बृहस्पतिवार को मतदान हुआ जिसमें 61.41 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार भरतपुर, दौसा, जयपुर, जोधपुर, सवाईमाधोपुर और सिरोही जिलों के 3,599 मतदान केन्द्रों पर मतदान सुबह साढ़े सात बजे से शुरू हुआ। शाम साढे पांच बजे तक 61.41 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पहले चरण में 3599 मतदान केंद्रों पर 26 लाख 55 हजार 849 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पात्र थे।

जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए द्वितीय चरण के लिए मतदान 29 अगस्त को व तृतीय चरण के लिए 1 सितंबर को मतदान होगा। मतगणना 4 सितंबर को प्रातः 9 बजे से सभी जिला मुख्यालयों पर होगी।

छह जिला परिषद के कुल 200 सदस्यों और 78 पंचायत समितियों के 1564 सदस्यों के चुनाव के लिये बृहस्पतिवार से तीन चरणों में चुनाव करवाये जा रहे है। दूसरे चरण का मतदान 29 अगस्त को और तीसरे चरण का मतदान एक सितम्बर को होगा। मतगणना 4 सितम्बर को जिला मुख्यालयों पर होगी। एक जिला परिषद सदस्य और 26 पंचायत समिति सदस्य पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं।

राजस्थान में जिला स्तर पर कुल 33 जिला परिषद और ब्लाक स्तर पर 352 पंचायत समितियां है। इनमें से 21 जिलों (21 जिला परिषद और 222 पंचायत समिति) में पिछले साल नवम्बर-दिसम्बर में चुनाव हुए थे।

इन जिलों में 19 नई नगर पालिकाओं के बनने पर उच्च न्यायालय की रोक के कारण शेष 12 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव नहीं हो सके। यहां पंचायती राज संस्थाओं के क्षेत्र को भी संशोधित किया गया।

फरवरी में परिसीमन प्रक्रिया पर अदालत में मुकदमेबादी के मुद्दे हल होने के बाद राज्य चुनाव आयोग ने मतदाता सूचियों को अंतिम रूप दिया। सूची में छह जिलों भरतपुर, दौसा, जयपुर, जोधपुर, सवाईमाधोपुर, और सिरोही की मतदाता सूचियों को अंतिम रूप दिया गया। यहां अगस्त-सितम्बर में चुनाव करवाये जा रहे है।

शेष जिलों अलवर, बारां, धौलपुर, करौली, कोटा और गंगानगर में हाल ही में मतदाता सूचियों को अंतिम रूप दिया गया था। इन जिलों में जिला परिषद और पंचायत समितियों के चुनाव बाद में होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज