एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 603 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 675 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 2,67,851 तक पहुंच गयी।

देश की खबरें | मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 603 नए मामले

भोपाल, 13 मार्च मध्य प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 675 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 2,67,851 तक पहुंच गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से दो और व्यक्तियों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 3,885 हो गयी है।

यह जानकारी मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में शनिवार को कोविड-19 के 247 नये मामले इंदौर में आये, जबकि भोपाल में 118 नये मामले आये।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 2,67,851 संक्रमितों में से अब तक 2,59,454 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 4,512 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि शनिवार को 496 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

दिमो

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2021 10:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).