विदेश की खबरें | दक्षिण अफ्रीका के मंदिरों में हनुमान चालीसा की 60,000 प्रतियां वितरित की गईं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. (फाकिर हसन)

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

(फाकिर हसन)

जोहानिसबर्ग, 31 मार्च दक्षिण अफ्रीका में एक प्रमुख हिंदू संगठन ने देश भर के आठ मंदिरों में हनुमान चालीसा की 60,000 छोटी प्रतियां वितरित की हैं।

‘एसए हिंदूज’ संगठन के सदस्यों ने ग्वातेंग प्रांत के विभिन्न क्लबों के मोटरसाइकिल सवार लोगों के नेतृत्व में रविवार को वितरण अभियान चलाया और उन्होंने जरूरतमंदों में वितरित करने के लिए लगभग दो टन किराने का सामान भी एकत्र किया।

‘एसए हिंदूज’ की संस्थापक पंडिता लूसी सिगबन ने कहा, "हमें यह देखकर बहुत खुशी हुई कि बहुत सारे भक्त मंदिरों में आए और खासकर क्वाजुलू-नताल (केजेडएन) जैसे पास के प्रांतों के भी लोग इस पहल का बड़े ही उत्साह के साथ समर्थन कर रहे थे।"

दक्षिण अफ्रीका के हिंदुओं ने सबसे पहले 24 अगस्त 2024 को भक्ति के उत्सव के दौरान 'शेरेनो प्रिंटर्स' और 'इलेक्ट्रो ऑनलाइन मीडिया' के साथ साझेदारी में 10 लाख हनुमान चालीसा की प्रतियां वितरित करने की पहल की शुरुआत की।

उनकी योजना 2029 तक हनुमान चालीसा की 10 लाख प्रतियां वितरित करने की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका