देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 597 नए मामले, दो लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 597 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 1,84,524 तक पहुंच गयी।
भोपाल, 16 नवंबर मध्यप्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 597 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 1,84,524 तक पहुंच गयी।
राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से दो और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 3,092 हो गयी है।
यह भी पढ़े | Bihar: देवेंद्र फडणवीस बोले- सुशील मोदी को नई जिम्मेदारी दी जाएगी, पार्टी उनके बारे में सोचेगी.
मध्यप्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से भोपाल एवं हरदा में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’
उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 714 मौत इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 499, उज्जैन में 98, सागर में 128, जबलपुर में 213 एवं ग्वालियर में 169 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में सोमवार को कोविड-19 के 141 नये मामले भोपाल जिले में आये हैं, जबकि इंदौर में 89 ,ग्वालियर में 27, सागर में 31 और जबलपुर में 29 नये मामले आये।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 1,84,524 संक्रमितों में से अब तक 1,72,436 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 8,996 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
उन्होंने कहा कि सोमवार को 745 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2020 07:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

