एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | तमिलनाडु में कोविड-19 के 5967 नए मामले, 97 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु में सोमवार को कोविड-19 के 5967 नए मामले आए तथा 97 और मरीजों की मौत हो गयी ।

देश की खबरें | तमिलनाडु में कोविड-19 के 5967 नए मामले, 97 मरीजों की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, 24 अगस्त तमिलनाडु में सोमवार को कोविड-19 के 5967 नए मामले आए तथा 97 और मरीजों की मौत हो गयी ।

राज्य में संक्रमितों की संख्या 3,85,352 हो गयी है जबकि मृतकों की संख्या 6614 हो गयी है ।

यह भी पढ़े | Thane 17 Private Hospitals: मुंबई से सटे ठाणे में 17 अस्पतालों ने कोरोना मरीजों से वसूले 1.82 करोड़ रुपये.

चेन्नई से 1278, चेंगलपेट से 306, कांचीपुरम से 226, तिरूवल्लूर से 320 मामले आए । बाकी मामले राज्य के अन्य जिलों से आए ।

राज्य में 25 जुलाई को संक्रमितों की संख्या दो लाख पार कर गयी थी।

यह भी पढ़े | ISI ने सेक्स वर्कर का इस्तेमाल कर गोरखपुर के शख्स को किया ब्लैकमेल.

सोमवार को 70,023 नमूनों की जांच की गयी । राज्य में अब तक कुल 42,76,640 नमूनों की जांच हो चुकी है ।

राज्य में 53,282 मरीजों का उपचार चल रहा है और 3,25,456 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं । विभिन्न अस्पतालों से सोमवार को 6,129 मरीजों को छुट्टी दे दी गयी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2020 10:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).