देश की खबरें | मुंबई में कोरोना वायरस के 587 नए मामले सामने आए, बीएमसी ने कहा :आईसीएमआर की वेबसाइट में गड़बड़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में मंगलवार को कोरोना वायरस के 587 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही यहां संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,37,678 हो गयी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 25 अगस्त मुंबई में मंगलवार को कोरोना वायरस के 587 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही यहां संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,37,678 हो गयी।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Neelakantha Bhanu Prakash: 20 साल के नीलकंठ भानु प्रकाश बने दुनिया के सबसे तेज ह्यूमन कैलकुलेटर, जीता गोल्ड मेडल (Watch Video).

नए मामलों की यह संख्या पिछले 100 दिनों में सबसे कम संख्या हो सकती थी लेकिन नागरिक निकाय ने स्पष्ट किया कि भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की वेबसाइट में गड़बड़ी के कारण "अधूरा आंकड़ा’’ दिखाया गया है।

इस बीच, संक्रमण के कारण 35 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 7,474 हो गयी।

यह भी पढ़े | NEET 2020, JEE (Main) Exam Date And Schedule: NEET की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित 1 से 6 सितंबर के बीच और NEET (UG) की परीक्षा 13 सितंबर को होंगी आयोजित.

नगर निकाय ने कहा, ‘‘आईसीएमआर की वेबसाइट में कुछ गड़बड़ी के कारण नगर में कम मामले (587) दर्ज किए गए हैं क्योंकि आज पूरा आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। इसे कल अपडेट किया जाएगा।"

दिन में 883 रोगियों के स्वस्थ होने के बाद नगर में बीमारी से उबर चुके लोगों की संख्या बढ़कर 1,11,967 हो गयी।

मुंबई में मरीजों के स्वस्थ होने की दर अब 81 प्रतिशत है और यहां 17,931 मरीज उपचाराधीन हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

\