एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में कोरोना के 5818 नए मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 5818 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में अब तक किसी एक दिन की यह सर्वाधिक संख्या है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 3,63,796 हो गई है।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में कोरोना के 5818 नए मामले सामने आए

रायपुर, तीन अप्रैल छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 5818 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में अब तक किसी एक दिन की यह सर्वाधिक संख्या है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 3,63,796 हो गई है।

राज्य में शनिवार को 52 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी वहीं राज्य में संक्रमित 36 और मरीजों की मौत हो गयी।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि संक्रमण के 5818 नए मामले आए हैं जिनमें रायपुर जिले के 2287, दुर्ग के 857, राजनांदगांव के 341, महासमुंद के 303, बिलासपुर के 342 और कोरबा के 221 मामले शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 3,63,796 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 3,23,201 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं तथा 36,312 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 4283 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 70,691 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 939 लोगों की मौत हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने कोरोना वायरस संक्रमण पर काबू के लिए नमूनों की जांच बढ़ाने का निर्देश दिया है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक प्रियंका शुक्ला ने बताया कि राज्य के विशेष कोविड अस्पतालों में कुल 4051 बिस्तर हैं वहीं 65 कोविड केयर सेंटर में 8780 बिस्तर हैं। इसके अलावा 78 निजी अस्पतालों में 3134 बिस्तर हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 03, 2021 11:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).