COVID-19: लद्दाख में कोविड-19 के 58 नए मामले
लद्दाख में कोविड-19 के 58 नए मामले सामने आए हैं और केन्द्र शासित प्रदेश में अभी 308 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है.
लेह, 29 जून : लद्दाख में कोविड-19 (COVID-19) के 58 नए मामले सामने आए हैं और केन्द्र शासित प्रदेश में अभी 308 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है. स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि लद्दाख में पिछले एक सप्ताह से संक्रमण से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया है और मृतक संख्या 202 बनी है. इनमें से करगिल के 58 और लेह के 144 लोग थे.
उन्होंने बताया कि लेह में 56 लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद जिले में संक्रमण के मामले बढ़कर 16,530 हो गए और करगिल में दो नए मामले सामने आने के बाद वहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,492 हो गई. यह भी पढ़ें : COVID-19: सभी दलों, एनजीओ, नागरिक समाज समूहों से मुलाकात करेंगे मिजोरम के मुख्यमंत्री
अधिकारियों ने बताया कि 22 और लोगों के ठीक होने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 19,512 हो गई. उन्होंने बताया कि लद्दाख में कुल 308 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जिनमें से लेह में 263 और करगिल में 45 लोग उपचाराधीन हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2021 11:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

