देश की खबरें | जम्मू कश्मीर में पंच व सरपंच उपचुनाव के छठे चरण में 58.55 और 52.90 मतदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर में पंच और सरपंच उपचुनाव के छठे चरण में क्रमशः 58.55 और 52.90 प्रतिशत मतदान हुआ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जम्मू, 14 दिसंबर जम्मू कश्मीर में पंच और सरपंच उपचुनाव के छठे चरण में क्रमशः 58.55 और 52.90 प्रतिशत मतदान हुआ।

जम्मू क्षेत्र के रियासी जिले में सरपंच उपचुनाव में सबसे ज्यादा 85.41 प्रतिशत वोट पड़े जबकि कश्मीर क्षेत्र के गांदरबल जिले में सबसे ज्यादा 66.26 फीसदी मतदान हुआ।

यह भी पढ़े | कोरोना के हिमाचल प्रदेश में आज 386 नए केस मिले, पीड़ितों के संख्या बढ़कर 49,761 हुई: 14 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राज्य निर्वाचन आयुक्त के के शर्मा ने सोमवार को यहां पत्रकारों से कहा कि रविवार को पंच और सरपंच की खाली पड़ी सीटों पर हुए छठे चरण के उपचुनाव में क्रमशः करीब 58.55 प्रतिश और 52.90 फीसदी मतदान हुआ है

उन्होंने बताया कि छठे चरण के यह उपचुनाव पंच की 334 खाली सीटों के लिए हुए थे, जिसमें 740 उम्मीदवार मैदान में थे।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का एक और सराहनीय कदम, कोरोना संकटकाल में 10 लाख से ज्यादा दिव्यांगों को दिए एक-एक हजार रुपये.

पंच सीटों के लिए छठे चरण के उपचुनाव में जम्मू क्षेत्र में 86.04 प्रतिशत और कश्मीर क्षेत्र में 57.85 फीसदी वोट पड़े।

शर्मा ने बताया कि सरपंच की 77 खाली सीटों के लिए यह उपचुनाव हुआ था जिसमें 52.90 प्रतिशत मतदान हुआ।

उन्होंने बताया कि सरपंच उपचुनाव के इस चरण में जम्मू क्षेत्र में 74.92 प्रतिशत तो कश्मीर क्षेत्र में 46.13 फीसदी वोट पड़े।

शर्मा ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर चुनाव शांतिपूर्ण रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\