देश की खबरें | केरल में कोविड-19 के 5,792 नए मामले, 27 मरीजों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में मंगलवार को कोविड-19 के 5,792 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 5,31,372 तक पहुंच गई। वहीं, 6,620 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।
तिरुवनंतपुरम, 17 नवंबर केरल में मंगलवार को कोविड-19 के 5,792 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 5,31,372 तक पहुंच गई। वहीं, 6,620 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।
राज्य में वर्तमान में 70,070 लोगों का इलाज चल रहा है, जबकि अब तक 4,61,394 लोग ठीक हो चुके हैं।
यह भी पढ़े | महाराष्ट्र दिवाली 2020 बंपर लॉटरी के परिणाम घोषित, lottery.maharashtra.gov.in पर चेक करें विनर लिस्ट.
स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने बताया कि पिछले 24 घंटों में, 56,157 नमूने जांच के लिए भेजे गए। संक्रमण की दर 10.31 प्रतिशत है। अब तक, 55,54,265 नमूनों की जांच हो चुकी है।
राज्य में बीमारी के कारण 27 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 1,915 हो गई।
मलप्पुरम में 776 मामले, कोलल्म में 682, त्रिशूर में 667 और कोझीकोड में 644 मामले आए हैं।
नए मरीजों में 64 स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2020 08:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

