देश की खबरें | भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 573 नए मामले, दो मौतें
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 573 नए मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,565 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी थी।
नयी दिल्ली, दो जनवरी भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 573 नए मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,565 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी थी।
मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकडों के अनुसार, पिछले 24 घंटे की अवधि के दौरान कर्नाटक और हरियाणा में एक-एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत हो गई।
पिछले साल पांच दिसंबर तक दैनिक मामलों की संख्या घटकर दोहरे अंक तक पहुंच गई थी, लेकिन ठंड और वायरस के नये स्वरूप के कारण मामलों में तेजी आई है।
वर्ष 2020 की शुरुआत से अब तक लगभग चार वर्ष में देश भर में कोरोना वायरस से लगभग साढ़े चार करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए तथा इससे 5.3 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई।
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, अब तक संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या 4.4 करोड़ से अधिक हो गई है। स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है।
मंत्रालय के अनुसार, देश में कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 02, 2024 02:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

