देश की खबरें | ओडिशा में कोविड-19 के 570 नए मामले सामने आए, आंकड़ा 12,526 पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में शनिवार को कोविड-19 के 570 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले 12,526 हो गए। इसके अलावा एक महिला समेत पांच मरीजों की मौत होने के बाद राज्य में इस संक्रमण से अपनी जान गंवाने वालों की संख्या 61 हो गई।

भुवनेश्वर, 11 जुलाई ओडिशा में शनिवार को कोविड-19 के 570 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले 12,526 हो गए। इसके अलावा एक महिला समेत पांच मरीजों की मौत होने के बाद राज्य में इस संक्रमण से अपनी जान गंवाने वालों की संख्या 61 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | कर्नाटक: सीएम बी.एस. येदियुरप्पा के कुछ स्टाफ का कोविड-19 टेस्ट आया पॉजिटिव, घर से करेंगे काम.

उन्होंने बताया कि राज्य के सर्वाधिक प्रभावित जिले गंजम में दो मरीजो की मौत हुई वहीं पुरी, कटक और खुर्दा में एक-एक मरीज की जान गई।

अधिकारी ने कहा, “बहुत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि अस्पताल में इलाज के दौरान पांच कोविड-19 मरीजों ने दम तोड़ दिया।”

यह भी पढ़े | तमिलनाडु: CM एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने केंद्र से ईरान में फंसे तमिलनाडु के मछुआरों की वतन वापसी का किया अनुरोध.

उन्होंने बताया कि कोविड-19 से संक्रमित केंद्रपाड़ा जिले की 62 वर्षीय एक महिला की भी मौत हुई है, लेकिन उसकी मौत का कारण ब्रेन ट्यूमर था। इसके अलावा वह मधुमेह, उच्च रक्तचाप और अस्थमा से भी जूझ रही थी।

नए मामलों में से 384 मामले विभिन्न पृथक-वास केंद्रोँ के हैं जबकि 186 मरीज दूसरे संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\