देश की खबरें | मसूरी स्थित सिविल सेवा प्रशिक्षण अकादमी में 57 प्रशिक्षु अधिकारी कोरोना से संक्रमित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी (एलबीएसएनएए) में सिविल सेवा के 57 प्रशिक्षु अधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं । इसके बाद अधिकारियों ने सभी गैर-आवश्यक विभागों को वहां बंद कर दिया है ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 21 नवंबर मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी (एलबीएसएनएए) में सिविल सेवा के 57 प्रशिक्षु अधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं । इसके बाद अधिकारियों ने सभी गैर-आवश्यक विभागों को वहां बंद कर दिया है ।

कार्मिक मंत्रालय ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा कि अकादमी कोविड-19 संक्रमण के प्रसार की श्रृंखला तोड़ने के लिये देहरादून जिला प्रशासन और गृह मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुसार हर संभव उपाय कर रहा है।

यह भी पढ़े | दिल्ली: डिप्टी CM मनीष सिसोदिया ने पटपड़गंज में मास्क बांटे, लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के पालन करने की अपील की.

बयान में कहा गया है कि संक्रमित सभी प्रशिक्षु अधिकारियों को कोविड देखभाल केंद्र में पृथकवास में रखा गया है।

इसमें कहा गया है कि 20 नवंबर, 2020 से एलबीएसएनएए में 57 अधिकारी प्रशिक्षुओं के संक्रमित होने की पुष्टि हुयी है। फिलहाल अकादमी में 95वें फाउंडेशन पाठ्यक्रम के लिये 428 प्रशिक्षु अधिकारी हैं ।

यह भी पढ़े | आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी शासित East MCD के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- बीजेपी द्वारा किए गए एक-एक भ्रष्टाचार का खुलासा करेंगे.

बयान के अनुसार अकादमी ने शुक्रवार से जिला अधिकारियों के साथ समन्वय में 162 से अधिक आरटी-पीसीआर परीक्षण किए हैं।

प्रशिक्षु अधिकारियों को उनके होस्टल तक भोजन एवं अन्य आवश्यक चीजें कर्मचारियों द्वारा मुहैया करायी जा रही हैं। ये कर्मचारी पर्याप्त सुरक्षा उपायों से सुसज्जित हैं।

अकादमी के निदेशक संजीव चोपड़ा ने बताया कि अकादमी, देहरादून जिला प्रशासन एवं उत्तराखंड सरकार का स्वास्थ्य विभाग इस चुनौती से निपटने के लिये साथ मिल कर काम कर रहे हैं।

चोपड़ा ने शनिवार को पीटीआई को बताया कि सभी गैर-आवश्यक विभागों को बंद कर दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट