जरुरी जानकारी | भारत में 2028 के अंत तक 57 प्रतिशत मोबाइल ग्राहक करेंगे 5जी का इस्तेमालः रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत में 5जी प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करने वाले मोबाइल फोनधारकों की संख्या वर्ष 2028 के अंत तक लगभग 57 प्रतिशत पर पहुंचने का अनुमान है। इससे भारत वैश्विक स्तर पर सबसे तेजी से बढ़ता 5जी बाजार बन जाएगा। एक रिपोर्ट में यह संभावना जताई गई है।

नयी दिल्ली, 21 जून भारत में 5जी प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करने वाले मोबाइल फोनधारकों की संख्या वर्ष 2028 के अंत तक लगभग 57 प्रतिशत पर पहुंचने का अनुमान है। इससे भारत वैश्विक स्तर पर सबसे तेजी से बढ़ता 5जी बाजार बन जाएगा। एक रिपोर्ट में यह संभावना जताई गई है।

बुधवार को जारी एरिक्सन मोबिलिटी रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 5जी दूरसंचार सेवाओं की अक्टूबर, 2022 में शुरुआत होने के बाद से बहुत तेजी से इसका विस्तार हो रहा है। इस दौरान भारतीय दूरसंचार बाजार में डिजिटल इंडिया मुहिम के तहत बड़े पैमाने पर 5जी नेटवर्क खड़ा किया जा रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, ‘‘शुरुआत के चंद महीनों में ही 5जी ग्राहकों की संख्या 2022 के अंत तक करीब एक करोड़ पर पहुंच गई है। अनुमान है कि 2028 के अंत तक देश में कुल मोबाइल ग्राहकों का करीब 57 प्रतिशत 5जी सेवाओं का इस्तेमाल कर रहा होगा जो इसे दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ता 5जी बाजार बनाता है।’’

एरिक्सन मोबिलिटी की जून, 2023 की रिपोर्ट कहती है कि कुछ बाजारों में भू-राजनीतिक चुनौतियों और व्यापक आर्थिक मंदी के बावजूद वैश्विक स्तर पर संचार सेवा प्रदाताओं ने 5जी प्रौद्योगिकी में निवेश करना जारी रखा है।

वर्ष 2023 के अंत तक 5जी सेवा का इस्तेमाल करने वाले मोबाइल फोन ग्राहकों की संख्या वैश्विक स्तर पर 1.5 अरब हो जाने का अनुमान है।

एरिक्सन के कार्यकारी उपाध्यक्ष एवं नेटवर्क प्रमुख फ्रेडरिक जेडलिंग ने कहा, ‘‘5जी प्रौद्योगिकी को वैश्विक स्तर पर अपनाने वाले ग्राहकों की संख्या एक अरब से अधिक हो चुकी है जिससे अग्रणी 5जी बाजारों में दूरसंचार कंपनियों के राजस्व में वृद्धि हुई है।’’

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

भारत ने चीनी के निर्यात पर लगाई रोक: सितंबर 2026 तक निर्यात रहेगा 'प्रतिबंधित', घरेलू आपूर्ति और महंगाई को बताया कारण

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड