देश की खबरें | हिंसाग्रस्त मणिपुर में 57 हथियार, 318 गोला बारूद और पांच बम बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर में 57 हथियार, 318 गोला बारूद और पांच बम बरामद किये गये हैं, जिससे अब तक बरामद किए गए हथियारों और गोला-बारूद की कुल संख्या क्रमशः 868 और 11,518 हो गई है। मणिपुर सरकार के सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह ने बुधवार को यह जानकारी दी।

इंफाल, सात जून मणिपुर में 57 हथियार, 318 गोला बारूद और पांच बम बरामद किये गये हैं, जिससे अब तक बरामद किए गए हथियारों और गोला-बारूद की कुल संख्या क्रमशः 868 और 11,518 हो गई है। मणिपुर सरकार के सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह ने बुधवार को यह जानकारी दी।

राज्य के पांच घाटी जिलों में 12 घंटे और पड़ोसी पहाड़ी जिलों में 10 से आठ घंटे के लिए कर्फ्यू में ढील दी गई है। छह अन्य पहाड़ी जिलों में कर्फ्यू नहीं है।

कुलदीप सिंह ने एक बयान में कहा, ‘‘ मणिपुर में पिछले 24 घंटों के दौरान इंफाल पूर्व के पोरोमपत पुलिस थाने और काकचिंग जिले के सुगनू थाने से 57 हथियार, 318 गोला बारूद और पांच बम बरामद किए गए हैं। अब तक कुल 868 हथियार और 11,518 गोला-बारूद बरामद किए जा चुके हैं।’’

राष्ट्रीय राजमार्ग-37 के साथ आवश्यक वस्तुओं की आवाजाही सुनिश्चित की गई है। बुधवार को इंफाल से कुल 244 खाली वाहन जिरीबाम के लिए रवाना हुए, इसके अलावा सामान से लदे हुए 212 वाहन नोनी से और 212 टैंकर और ट्रक जिरिबाम से रवाना हुए।

मणिपुर में एक महीने पहले भड़की जातीय हिंसा में करीब 100 लोगों की जान जा चुकी है और 300 से अधिक लोग घायल हुए हैं। राज्य में फिलहाल कुल 37,450 लोगों ने 272 राहत शिविरों में शरण ले रखी है।

मेइती समुदाय द्वारा अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिए जाने की मांग के विरोध में मणिपुर के पहाड़ी जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के आयोजन के बाद तीन मई को राज्य में पहली बार जातीय हिंसा हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस