देश की खबरें | गुजरात के 560 मछुआरे पाकिस्तानी जेलों में हैं : सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात सरकार ने बुधवार को यहां विधानसभा में कहा कि राज्य के 560 मछुआरे पाकिस्तान में जेलों में बंद हैं।

गांधीनगर, एक मार्च गुजरात सरकार ने बुधवार को यहां विधानसभा में कहा कि राज्य के 560 मछुआरे पाकिस्तान में जेलों में बंद हैं।

गुजरात के मत्स्यपालन मंत्री राघवजी पटेल ने बताया कि इनमें से करीब आधे (274) मछुआरों को पाकिस्तान ने पिछले दो साल में पकड़ा।

वह प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक शैलेश परमार के एक सवाल का जवाब दे रहे थे।

मंत्री ने कहा कि 193 मछुआरों को 2021 में पकड़ा गया जबकि 81 को 2022 में पकड़ा गया।

पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी अरब सागर में अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) पार करके पाकिस्तानी जल क्षेत्र में घुसने के आरोप में गुजरात के मछुआरों को आए दिन पकड़ती है।

पटेल ने कहा कि गुजरात सरकार ने इन मछुआरों को पाकिस्तानी जेल से रिहा कराने के लिए पिछले दो साल में गृह मंत्रालय को उनकी राष्ट्रीयता के सबूत और आवश्यक दस्तावेज सौंपे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका