एजेंसी न्यूज

गुरुग्राम में रोडरेज की घटना में 56 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या

हरियाणा के गुरुग्राम में सोमवार शाम को ट्रंक बाजार के समीप रोडरेज के एक मामले में 56 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी. पुलिस ने इसकी जानकारी दी.

गुरुग्राम में रोडरेज की घटना में 56 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या
Murder Representative (Photo Credit: Pixabay)

गुरुग्राम, 8 फरवरी : हरियाणा के गुरुग्राम में सोमवार शाम को ट्रंक बाजार के समीप रोडरेज के एक मामले में 56 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी. पुलिस ने इसकी जानकारी दी.

पुलिस ने बताया कि तीन लोगों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है और उनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी और पुलिस फुटेज की मदद से अन्य आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है. यह भी पढ़े: Delhi Excise Policy Scam: केसीआर की बेटी के पूर्व सीए को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार शाम करीब सवा सात बजे हुई जब सुभाष नगर निवासी मूलचंद वर्मा अपनी स्कूटी पर काम से घर लौट रहे थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2023 11:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).