देश की खबरें | गुजरात में कोरोना वायरस के 56 नए मामले आए, एक मौत हुई; 196 ठीक हुए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में शुक्रवार को कोविड-19 के 56 नए मामले सामने आए और एक मरीज की मौत हो गई, जबकि 196 लोग संक्रमण से मुक्त हो गए। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
अहमदाबाद, नौ जुलाई गुजरात में शुक्रवार को कोविड-19 के 56 नए मामले सामने आए और एक मरीज की मौत हो गई, जबकि 196 लोग संक्रमण से मुक्त हो गए। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
विभाग द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि एक और मरीज की मौत के साथ राज्य में कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 10,073 हो गई। 56 नए मामले आने से राज्य में कोविड-19 के मामले बढ़कर 8,24,147 हो गए।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि 196 रोगियों को अस्पतालों से छुट्टी मिलने के बाद ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 8,12,718 हो गई। विभाग ने कहा कि गुजरात में अब 1,356 मरीजों का इलाज चल रहा है, जिनमें से आठ मरीज वेंटिलेटर पर हैं।
राज्य में कोविड-19 से ठीक होने की दर 98.61 प्रतिशत है।
एक विज्ञप्ति के अनुसार पिछले 24 घंटों में केंद्रशासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव में केवल एक नया मामला सामने आया है, जिससे कुल मामले बढ़कर 10,552 हो गए हैं।
इसके अलावा, केंद्रशासित प्रदेश में 11 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिससे ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 10,525 हो गई जबकि चार मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में केंद्रशासित प्रदेश में 23 मरीजों का इलाज चल रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2021 10:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

