जरुरी जानकारी | आठ बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में अप्रैल में 56.1 प्रतिशत की वृद्धि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आठ बुनियादी उद्योगों का उत्पादन अप्रैल 2021 में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 56.1 प्रतिशत बढ़ा। वृद्धि दर में आया बड़ा उछाल तुलनात्मक वार्षिक आधार निम्न होने तथा प्राकृतिक गैस उत्पादन बढ़ने, रिफाइनरी उत्पाद, इस्पात और बिजली क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन का नतीजा है।

नयी दिल्ली, 31 मई आठ बुनियादी उद्योगों का उत्पादन अप्रैल 2021 में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 56.1 प्रतिशत बढ़ा। वृद्धि दर में आया बड़ा उछाल तुलनात्मक वार्षिक आधार निम्न होने तथा प्राकृतिक गैस उत्पादन बढ़ने, रिफाइनरी उत्पाद, इस्पात और बिजली क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन का नतीजा है।

सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़े में यह जानकारी दी गयी।

इससे पहले, अप्रैल 2020 में कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली के आठ बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में 37.9 प्रतिशत की गिरावट आयी थी। इसका कारण कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिये देश भर में लगाया गया ‘लॉकडाउन’ था।

इस साल मार्च में आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर 11.4 प्रतिशत थी।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘अप्रैल 2021 में यह उच्च वृद्धि दर काफी हद तक अप्रैल 2020 में निम्न तुलनात्मक आधार प्रभाव के कारण है। पिछले साल कोविड-19 के प्रकोप को रोकने के लिए लगाए गए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के कारण सभी क्षेत्रों में औद्योगिक उत्पादन तेजी से घटा था।’’

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल 2021 में प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पादों, इस्पात, सीमेंट और बिजली उत्पादन में क्रमश: 25 प्रतिशत, 30.9 प्रतिशत, 400 प्रतिशत, 548.8 प्रतिशत और 38.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि अप्रैल 2020 में इनमें क्रमश: 19.9 प्रतिशत, 24.2 प्रतिशत, 82.8 प्रतिशत, 85.2 प्रतिशत और 22.9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी थी।

बयान के मुताबिक समीक्षाधीन माह के दौरान कोयला और उर्वरक खंड में भी वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि, कच्चे तेल का उत्पादन अप्रैल में 2.1 प्रतिशत गिरा जबकि पिछले इसी माह में यह 6.4 प्रतिशत घटा था।

इक्रा की मुख्य अर्थशास्त्री अदित नायर ने कहा कि उम्मीद के अनुरूप राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के कारण निम्न तुलनात्मक आधार से बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर तेज रही।

उन्होंने कहा, ‘‘सीमेंट और स्टील उत्पादन में अपेक्षित वृद्धि के साथ सुधार काफी व्यापक है। हालांकि दोनों की वृद्धि दर हमारे अनुमान से कम है। इसका कारण संभवत: स्थानीय स्तर पर लगाये गये ‘लॉकडाउन’ का प्रभाव लगता है।’’

नायर ने कहा, ‘‘हमारा अनुमान है कि औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में अप्रैल 2021 में 130 से 150 प्रतिशत वृद्धि होगी। उसके बाद मई 2021 में विभिन्न राज्यों में लगाये गये ‘लॉकडाउन’ और अन्य पाबंदियों से इसमें कुछ नरमी आ सकती है।

आईआईपी में इन आठ बुनियादी उद्योग का भारांश 40.27 प्रतिशत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग', इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू