एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 55,469 नए मामले, 297 और मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 55,469 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 31,13,354 हो गए।

देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 55,469 नए मामले, 297 और मरीजों की मौत

मुंबई, छह अप्रैल महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 55,469 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 31,13,354 हो गए।

इसके साथ ही महामारी से 297 और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 56,330 पर पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

राज्य में अभी कोविड-19 के 4,72,283 मरीज उपचाराधीन हैं। विभाग की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, अब तक 25,83,331 मरीज ठीक हो चुके हैं।

इस बीच बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने कहा कि मुंबई के निजी अस्पताल, सर्दी जुकाम जैसे लक्षणों वाले गंभीर मरीजों की रेपिड एंटीजेन जांच कर सकते हैं लेकिन बिना लक्षणों वाले मरीजों की यह जांच नहीं की जाएगी।

आरएटी जांच से कोरोना वायरस संक्रमण का जल्दी पता चला जाता है।

बीएमसी द्वारा पांच अप्रैल को जारी नए दिशा निर्देशों के अनुसार, स्थानीय अधिकारियों की अनुमति के बिना कोई भी अस्पताल रेपिड एंटीजेन जांच शुरू नहीं कर सकता है।

बीएमसी ने कहा कि बिना लक्षणों वाले मरीजों की आरएटी जांच नहीं की जा सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2021 10:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).