देश की खबरें | पहलगाम हमले के बाद सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए 5,500 होमगार्ड की भर्ती की जाएगी: मान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए 5,500 होमगार्ड की भर्ती को बृहस्पतिवार को मंजूरी दी।

चंडीगढ़, 24 अप्रैल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए 5,500 होमगार्ड की भर्ती को बृहस्पतिवार को मंजूरी दी।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में यहां हुई बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया।

बैठक के दौरान मान ने कहा कि पंजाब होमगार्ड की सीमा शाखा के 5,500 जवानों को राज्य के सात सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के लिए तैनात किया जाएगा।

मान ने कहा कि आतंकी हमले के मद्देनजर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के पीछे दूसरी रक्षा पंक्ति स्थापित करने से अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ के जाल से बच निकलने वाले किसी भी व्यक्ति को पकड़ने में मदद मिलेगी।

मान ने कहा कि इतने बड़े पैमाने पर काम को देखते हुए राज्य सरकार को निश्चित रूप से केंद्र की सहायता की आवश्यकता होगी, जिसके लिए वह जल्द ही केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात करेंगे।

मान ने कहा कि पंजाब के पास पहले से ही इस कार्य के लिए जनशक्ति, साहस और क्षमता है तथा अतिरिक्त संसाधनों के लिए केन्द्र सरकार से संपर्क किया जाएगा।

पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि 5,500 अतिरिक्त होमगार्ड के अलावा राज्य भर में 400 से अधिक जवानों की भर्ती की जाएगी।

उन्होंने कहा कि जवानों को सड़क सुरक्षा बल (एसएसएफ) और राज्य आपदा राहत बल (एसडीआरएफ) में तैनात किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी