एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बरेली में 55 वर्षीय महिला की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मृतका के परिजनों ने महिला के रिश्ते के भाइयों पर रामबेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है।

देश की खबरें | बरेली में 55 वर्षीय महिला की हत्या

मृतका के परिजनों ने महिला के रिश्ते के भाइयों पर रामबेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) दक्षिणी मानुष पारीक ने बताया कि थाना भमोरा क्षेत्र के गांव कुड्डा में मंगलवार रात 55 वर्षीय रामबेटी घर के पास पेड़ के नीचे चारपाई पर सो रही थी।

एसपी ने बताया कि रात में किसी ने उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि महिला के सिर व पेट पर चोट के निशान हैं।

मृतका के बेटे महेंद्र ने आरोप लगाया कि महिला का गांव में ही रहने वाले अपने रिश्ते के भाइयों से विवाद था जिस कारण उन लोगों ने ही उसकी मां की हत्या कर दी।

पारीक ने बताया कि मौत की सटीक वजह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2024 07:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).