जरुरी जानकारी | वर्ष 2025 तक डिजिटल माध्यमों से बुक किये गये 55-75 प्रतिशत कर्ज: फिनटेक विशेषज्ञ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) क्षेत्र के एक विशेषज्ञ का मानना है कि आने वाले समय में डिजिटल तरीके से कर्ज बुक करने के मामले बढ़ने वाले हैं। उनके अनुसार अभी करीब 20 प्रतिशत कर्ज डिजिटल माध्यमों से बुक किये जा रहे हैं, जो अगले पांच साल में बढ़कर 55 से 75 प्रतिशत तक पहुंच जायेंगे।
कोलकाता, 30 अगस्त वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) क्षेत्र के एक विशेषज्ञ का मानना है कि आने वाले समय में डिजिटल तरीके से कर्ज बुक करने के मामले बढ़ने वाले हैं। उनके अनुसार अभी करीब 20 प्रतिशत कर्ज डिजिटल माध्यमों से बुक किये जा रहे हैं, जो अगले पांच साल में बढ़कर 55 से 75 प्रतिशत तक पहुंच जायेंगे।
बैंक ऑफ बड़ौदा में प्रमुख (फिनटेक, भागीदारी, मोबाइल बैंकिंग एवं डिजिटल ऋण विभाग) अखिल हांडा ने कहा कि 2015 से 2020 के दौरान करीब 20 प्रतिशत ऋण वितरण प्रौद्योगिकी आधारित था और खुदरा व छोटे व्यवसाय की श्रेणी में बेहद सफल रहा।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, अब बुढ़ापे में पेंशन से जुड़ी ये टेंशन होगी दूर.
उन्होंने इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के द्वारा आयोजित एक वेबिनार में कहा, ‘‘2020 और 2025 के बीच अगले चरण में डिजिटल ऋण टिअर I, II शहरों से आगे बढ़ेगा। वर्ष 2025 तक डिजिटल ऋण बढ़कर 55 से 75 प्रतिशत हो जायेगा।’’
उन्होंने कहा कि देश में 750 लाख सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उपक्रमों (एमएसएमई) में से केवल 180 लाख ने ही डिजिटल माध्यमों को अपनाया है। अगले पांच साल में अधिकांश डिजिटल हो जायेंगे। कोविड-19 महामारी इस परिवर्तन को आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा।’’
यह भी पढ़े | Cashback Offer: एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग पर अभी बचाएं 50 रुपये, Amazon Pay पर ऐसे मिलेगा फायदा.
इक्विफैक्स क्रेडिट इन्फॉर्मेशन सर्विसेज के प्रबंध निदेशक केएम नानैया ने वेबिनार में कहा कि पिछले एक साल में फिनटेक ने 100 प्रतिशत वृद्धि की है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)