देश की खबरें | पंजाब में कोविड-19 के 549 नए मामले, हरियाणा में 201 नए मरीज मिले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में रविवार को कोविड-19 के 549 नए मामले आए तथा 23 और लोगों की मौत हो गयी।

चंडीगढ़, 20 जून पंजाब में रविवार को कोविड-19 के 549 नए मामले आए तथा 23 और लोगों की मौत हो गयी।

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, पंजाब में संक्रमितों की कुल संख्या 5,92,303 और इस घातक वायरस के चलते जान गंवाने वालों की संख्या 15,826 हो गयी है। राज्य में पिछले 24 घंटे में 1173 और लोगों के संक्रमण से उबर जाने के बाद अब तक 5,69,056 लोग ठीक हो चुके हैं।

बुलेटिन के मुताबिक, वर्तमान में 168 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। राज्य में अब तक 1,04,12,909 नमूनों की जांच हो चुकी है। पंजाब में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 7421 है।

वहीं, एक मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, चंडीगढ़ में रविवार को 22 नए मामले आने से शहर में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 61,430 हो गयी जबकि संक्रमण से अब तक 806 लोग दम तोड़ चुके हैं। केंद्रशासित क्षेत्र में 353 मरीजों का उपचार चल रहा है।

इसके मुताबिक, चंडीगढ़ में ठीक होने के बाद 70 मरीजों को छुट्टी मिलने के साथ अब तक 60,271 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक कुल 5,51,578 नमूनों की जांच की गयी है।

इस बीच, हरियाण में रविवार को कोविड-19 के 201 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,67,418 हो गयी, वहीं 30 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 9,246 तक पहुंच गयी।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अभी 2,491 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि अब तक 7,55,681 लोग बीमारी से उबर चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

एस जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का किया स्वागत, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत से मजबूत होगी साझेदारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू