देश की खबरें | विदेशियों से ठगी करने के लिए चलाए जा रहे फर्जी कॉलसेंटर से 54 गिरफ्तार, 100 करोड़ की ठगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम दिल्ली के मोती नगर इलाके में फर्जी कॉलसेंटर चला विदेशी नागरिकों के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में 54 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर पश्चिम दिल्ली के मोती नगर इलाके में फर्जी कॉलसेंटर चला विदेशी नागरिकों के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में 54 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बुधवार के बताया कि आरोपी स्वयं को कानून प्रवर्तन एजेंसी का अधिकारी बन पीड़ितों से पैस ऐंठते थे और अबतक उनके द्वारा करीब 100 करोड़ रुपये की ठगी किए जाने की आशंका है।

यह भी पढ़े | Delhi: दिल्ली में विदेशी नागरिकों से 100 करोड़ रुपये ठगने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 54 लोग गिरफ्तार.

उन्होंने बताया कि आरोपी विदेशी नागरिक से कहते थे कि उनका नाम आपराधिक मामले में आया है और नाम हटाने के एवज में बिटकॉइन और गिफ्ट कार्ड के जरिये पैसे वसूलते थे।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक कॉल सेंटर का परिचालन का प्रबंधन दुबई से होता था।

यह भी पढ़े | West Bengal: बंगाल दौरे पर किसान के घर लंच कर संदेश देंगे गृहमंत्री अमित शाह.

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने 4,500 से अधिक लोगों से करीब 100 करोड़ रुपये की ठगी की है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मोती नगर इलाके में फर्जी कॉलसेंटर चलाने और विदेश नागरिकों को निशाना बनाने की सूचना पुलिस को मिली थी।

दिल्ली पुलिस उपायुक्त (साइबर अपराध) अन्येश रॉय ने बताया, ‘‘सूचना के आधार पर छापेमारी की गई जिसमें नौ महिलाओं सहित कुल 54 लोगों को गिरफ्तार किया गया। घटनास्थल से 89 डेस्कटॉप कंप्यूटर और सर्वर जब्त किया गया है।’’

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि वे अमेरिकी सहित विदेशी नागरिकों से अमेरिकी सामाजिक सुरक्षा प्रशासन, अमेरिकी मादक पदार्थ प्रवर्तन प्रशासन, अमेरिकी मार्शल सेवा जैसी कानून प्रवर्तन या सरकारी एजेंसी का अधिकारी बनकर संपर्क करते थे।

रॉय ने बताया कि फर्जी कॉलसेंटर के कर्मी पीड़ित को बताते थे कि उनके बैंक खाते और अन्य संपत्ति जब्त की जा रही है क्योंकि उनका नाम आपराधिक मामले में आया है और उनके खाते से कोलंबिया या मैक्सिको के मादक पदार्थ तस्करों से लेनदेन की गई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की भी धमकी दी जाती थी।

उन्होंने बताया कि आरोपी शिकार को दो विकल्प देते थे या वे कानूनी कार्रवाई का सामना करें या विवाद निस्तारण प्रक्रिया चुने जिसे वे त्वरित और आसान बताते थे।

पुलिस ने बताया कि जब पीड़ित विवाद निस्तारण प्रक्रिया का चुनाव करते थे तब उनसे बैंक खातों और उनमें जाम राशि सहित वित्तीय जानकारी मांगी जाती थी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी पीड़ित से कहते थे कि उनके पैसे बचाने का एक ही विकल्प है कि बैंक में जाम पूरी राशि से बिटकॉइन खरीदें या गिफ्ट कार्ड।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि बिटकॉइन के मामले में राशि कॉलसेंटर द्वारा संचालित वालेट में डालने को यह कहकर कहा जाता था कि वह सरकारी है।

उन्होंने बताया कि गिफ्ट कार्ड खरीदने वालों से कार्ड नंबर और अन्य जानकारी नए खाते से जोड़ने के एवज में ले ली जाती थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

VIDEO: राघव चड्ढा समेत अन्य 7 सांसदों की बगावत के बाद AAP में हड़कंप, संजय सिंह ने BJP के ‘मिशन लोटस’ का बताया हिस्सा, PM मोदी-शाह पर भी साधा निशाना

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Raghav Chadha Resigns: केजरीवाल को बड़ा झटका, राघव चड्ढा ने AAP से दिया इस्तीफा, दो-तिहाई राज्यसभा सांसदों के साथ BJP में शामिल होने का ऐलान; VIDEO