देश की खबरें | देश में कोविड- 19 के 52,509 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 19 लाख के पार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, पांच अगस्त देश में कोविड-19 के 52,509 नए मामले सामने आने के बाद बुधवार को संक्रमितों की संख्या 19 लाख के पार पहुंच गयी। देश में दो दिन में मामले 18 लाख से 19 लाख के पार पहुंच गए।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अब तक 12,82,215 लोग इस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

यह भी पढ़े | Ram Mandir Bhumi Pujan: लखनऊ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम के लिए हेलिकॉप्टर से जाएंगे अयोध्या: 5 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अद्यतन किए आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के संक्रमित मरीजों की संख्या अब 19,08,254 हो गयी है। वहीं पिछले 24 घंटे में 857 और लोगों की जान जाने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 39,795 हो गई है।

आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर देश में 67.19 प्रतिशत है वहीं दूसरी ओर मृतक दर में गिरावट दर्ज की गयी है और अब यह 2.09 प्रतिशत है।

यह भी पढ़े | Ram Mandir Bhumi Pujan: भूमि पूजन से पहले ममता बनर्जी बोलीं-हिंदू,-मुस्लिम, सिख, ईसाई, आपस में हैं सब भाई-भाई; मेरा भारत महान.

आंकड़ों के अनुसार कुल मामलों में से 5,86,244 मरीजों का उपचार चल रहा है, जो कुल मामलों का 30.72 प्रतिशत है। कुल मामलों में देश में संक्रमित पाए गए विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

देश में लगातार सातवें दिन कोविड-19 के 50,000 से अधिक मामले सामने आए हैं।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में चार अगस्त तक कुल 2,14,84,402 नमूनों की जांच हो चुकी थी, जिनमें से 6,19,652 नमूनों की जांच मंगलवार को ही की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)