एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पश्चिम बंगाल में कोविड-19 से 52 मरीजों की मौत; 3,206 नए मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 52 और व्यक्तियों की मौत होने से प्रदेश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 8,268 हो गयी है।

देश की खबरें | पश्चिम बंगाल में कोविड-19 से 52 मरीजों की मौत; 3,206 नए मामले सामने आए
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, चार दिसंबर पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 52 और व्यक्तियों की मौत होने से प्रदेश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 8,268 हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी है।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: मेरठ के ज्वैलरी डिजाइनर हर्षित ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, एक अंगूठी में जड़े 12,638 हीरे.

बुलेटिन में कहा गया है कि कोविड-19 संक्रमण के 3,206 नये मामले सामने आने के साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,96,522 हो गयी।

इस बीच राज्य में 3,215 मरीज संक्रमण मुक्त हुये। इसी के साथ अब तक 4,63,849 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

यह भी पढ़े | GHMC Election Results 2020: हैदराबाद चुनाव में BJP की जीत पर सीएम योगी ने कार्यकर्ताओं का किया धन्यवाद, कहा -भाग्यनगर का भाग्योदय प्रारंभ हो रहा है.

बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में अभी 24,045 मरीजों का उपचार चल रहा है।

राज्य में अब तक 60,47,279 नमूनों की जांच हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 04, 2020 10:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).