विदेश की खबरें | बांग्लादेश में खाद्य कारखाने में आग लगने से 52 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ढाका के बाहरी क्षेत्र में एक बहुमंजिला खाद्य और पेय कारखाने में आग लगने से 52 लोगों की मौत हो गयी है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

ढाका, नौ जुलाई ढाका के बाहरी क्षेत्र में एक बहुमंजिला खाद्य और पेय कारखाने में आग लगने से 52 लोगों की मौत हो गयी है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अग्निशमन सेवा के अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को नारायणगंज के रूपगंज इलाके में एक कारखाने में आग लग गई। आस-पड़ोस के लोगों ने बताया कि कारखाने में काम करने वाले ज्यादातर मजदूर किशोर थे।

जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हादसे में अब तक 52 लोगों की मौत हुई है लेकिन हमें आशंका है कि और शव अंदर हैं और तलाशी अभियान जारी है।’’ दमकल अधिकारियों ने बताया कि इमारत से 49 शव बरामद किये गये हैं, जबकि अन्य की मौत अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हो गई। उन्होंने बताया कि कई अन्य का इलाज अस्पतालों में चल रहा है।

अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने एक निजी टीवी चैनल को बताया, ‘‘आग की शुरुआत चौथी मंजिल पर हुई, जहां हमने तलाशी अभियान लगभग पूरा कर लिया है, लेकिन हमें अभी पांचवीं और छठी मंजिल पर तलाशी अभियान चलाना है।’’

नारायणगंज और राजधानी ढाका में बड़ी संख्या में लोगों को स्वास्थ्य केन्द्रों तक पहुंचाया गया। अधिकारियों ने शुरू में केवल तीन लोगों की मौत होने की सूचना दी थी, लेकिन जब दमकलकर्मियों ने संयंत्र की ऊपरी मंजिलों में फंसे कई श्रमिकों के शवों को निकालना शुरू किया तो मृतकों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई।

नारायणगंज जिला अग्निशमन सेवा के उप निदेशक अब्दुल्ला अल अरेफिन ने कहा कि आग पर पूरी तरह काबू पाने में कुछ समय लगेगा। उन्होंने कहा, ‘‘जब तक आग पर काबू नहीं पा लिया जाता है, तब तक यह कहना संभव नहीं है कि कितना नुकसान हुआ है और आग लगने का कारण क्या है।’’

आग लगने के कारणों, कारखाने के अंदर कितने लोग थे और कितने लापता थे, इसका विवरण तत्काल उपलब्ध नहीं हो सका है। जिला प्रशासन ने घटना की जांच के लिए पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी