देश की खबरें | मध्यप्रदेश में सामने आये कोरोना वायरस के 516 नए मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 516 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल 2,66,043 तक पहुंच गयी।
भोपाल, 10 मार्च मध्यप्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 516 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल 2,66,043 तक पहुंच गयी।
पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से राज्य में तीन और व्यक्तियों की मौत हुई है। राज्य में अब तक इस बीमारी से 3,877 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
यह जानकारी मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी है।
उन्होंने कहा कि बुधवार को कोविड-19 के 184 नये मामले इंदौर में सामने आये, जबकि भोपाल में 92 नये मामले सामने आये।
अधिकारी ने बताया कि राज्य में अब तक 2,58,251 मरीज स्वस्थ हो गये हैं जबकि 3,915 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
उन्होंने कहा कि बुधवार को 309 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
दिमो
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2021 10:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

