प्राधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि घायलों में से 102 लोगों की हड्डियां टूट गयी हैं।
यह हादसा बीजिंग के पश्चिमी पर्वतीय क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम को चांगपिंग लाइन पर हुआ।
शहर के परिवहन प्राधिकरण ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बयान में कहा कि पटरियों पर फिसलन के कारण आगे चल रही ट्रेन खुद रुक गयी। पीछे से आ रही ट्रेन समय रहते ब्रेक नहीं लगा पायी और वह फिसल गयी।
बयान के अनुसार, आपात चिकित्सा कर्मी, पुलिस और परिवहन प्राधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और रात करीब 11 बजे तक सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया। 25 यात्री निगरानी में हैं और 67 यात्री शुक्रवार को सुबह तक अस्पताल में भर्ती थे।
बीजिंग में बुधवार को असामान्य रूप से भारी हिमपात शुरू हो गया जिससे कुछ ट्रेनों का संचालन रोकना पड़ा और स्कूल बंद करने पड़े।
शहर में और हिमपात की चेतावनी दी गयी है। रात भर पारा शून्य से 11 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। उत्तरी चीन में आए बर्फीले तूफान से अभी किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY