देश की खबरें | पंजाब में पराली जलाने के 512 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में बुधवार को पराली जलाने के 512 मामले सामने आए, जिसके बाद 15 सितंबर से दर्ज इस तरह के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 36,118 हो गई।

चंडीगढ़, 22 नवंबर पंजाब में बुधवार को पराली जलाने के 512 मामले सामने आए, जिसके बाद 15 सितंबर से दर्ज इस तरह के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 36,118 हो गई।

पंजाब रिमोट सेंसिंग सेंटर के आंकड़ों के मुताबिक, पराली जलाने के सबसे ज्यादा मामले मोगा में सामने आए। मोगा में पराली जलाने के 110, फाजिल्का में 95, मुक्तसर में 41, बठिंडा में 40 और फरीदकोट में 39 मामले दर्ज किए गए।

राज्य में 2021 और 2022 में इस दिन पराली जलाने के क्रमशः 66 और 78 मामले सामने आए थे।

राज्य में 15 सितंबर से 22 नवंबर तक दर्ज पराली जलाने के कुल 36,118 मामलों में संगरूर सबसे आगे है। संगरूर में पराली जलाने के 5,596, फिरोजपुर में 3,356, बठिंडा में 2,940, मोगा में 2,706 और बरनाला में 2,300 मामले दर्ज किए गए हैं। राज्य में 2021 और 2022 में इस अवधि के दौरान पराली जलाने के क्रमशः 70,945 और 49,604 मामले दर्ज किए गए थे।

हरियाणा के फतेहाबाद में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 368 दर्ज किया गया जबकि फरीदाबाद में 358, गुरुग्राम में 342, जींद में 337, रोहतक में 330 और भिवानी में 291 एक्यूआई दर्ज किया गया। वहीं पंजाब के बठिंडा में एक्यूआई 327, मंडी गोबिंदगढ़ में 318, लुधियाना में 278, खन्ना में 260, पटियाला में 242, जालंधर में 231 और अमृतसर में 230 एक्यूआई दर्ज किया गया। पंजाब व हरियाणा की संयुक्त राजधानी और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में 236 एक्यूआई दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के अीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’, 401 और 450 के बीच ‘गंभीर’ एवं 450 के ऊपर ‘अत्यंत गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी