देश की खबरें | बहराइच में अवैध शराब के खिलाफ अभियान में 51 गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रविवार को अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए अभियान में पुलिस ने करीब 815 लीटर शराब और सैकड़ों लीटर लहन (कच्ची शराब बनाने में प्रयोग होने वाला रसायन) बरामद करने के साथ 51 लोगों को गिरफ्तार किया है।
बहराइच (उप्र), पांच अप्रैल उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रविवार को अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए अभियान में पुलिस ने करीब 815 लीटर शराब और सैकड़ों लीटर लहन (कच्ची शराब बनाने में प्रयोग होने वाला रसायन) बरामद करने के साथ 51 लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 43 अन्य लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया गया है तथा 2100 लोगों को शांति व्यवस्था के मद्देनजर पाबंद किया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार ने सोमवार को बताया, ‘‘जिले में कई स्थानों पर कच्ची शराब बनाने में उपयोग किया जाने वाला रसायन, शराब निर्माण के लिए बनी भट्टियां नष्ट की गयीं और शराब बनाने के उपकरण जब्त किए गये।’’
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पंचायत चुनाव में अवैध शराब के इस्तेमाल को राकेने के लिए पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने इसके खिलाफ अभियान चलाने का आदेश दिया है।
कुमार ने बताया कि अभियान के तहत रविवार को जिले के रुपईडीहा, मटेरा, रामगांव, खैरीघाट, हुजूरपुर, मुर्तिहा, फखरपुर, नवाबगंज, हरदी, नानपारा, बौंडी, जरवल रोड, विशेश्वरगंज, पयागपुर, दरगाह शरीफ और कोतवाली देहात थाना क्षेत्रों से उक्त बरामद की गयी। रामगांव क्षेत्र से सर्वाधिक 200 लीटर शराब व 600 लीटर लहन बरामद कर नष्ट किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि आगामी दिनों में शेष इलाकों में भी अभियान चलाया जाएगा। जिले में 29 अप्रैल को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान होना है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2021 12:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

